April 19, 2024

रुनीजा । 23 मार्च को रमजान माह के चांद का दीदार होते ही 24 मार्च से पहले रोजे के साथ मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा 1 माह के पवित्र रमजान माह में रोजे रखकर व नमाज अता कर उत्साह के साथ इस रमजान माह के पर्व को मना रहे हैं। कई महिलाएं पुरुष व बच्चे भयानक गर्मी में रोजे रखकर अल्लाह से सुख, समृद्धि व अमन शांति की दुआ मांग रहे हैं। पुरुष वर्ग मस्जिदों में जाकर तो महिलाएं घरो पर नमाज अदा कर रही हैं। इसी के साथ मंगलवार रमजान माह का 26 रोजा पूर्ण हो चुका है। और अब उत्साह के साथ इस पावन माह के समापन की व ईद तैयारियां जोर शोर से हर घरों में की जा रही हैं।
घर-घर सेवइयां बनाई जा रही हैं। तो कई कई घरों में रंग पुताई का दौर भी चल रहा है। मस्जिदों को आकर्षक रंग बिरंगी लट्टूओ से जगमंगा दिया गया है। और चारों ओर उत्साह का माहौल है। इस बार पूरे 30 दिन के रोजे नहीं होते हुए 29 दिन के रोजे होंगे और 30 दिन ईद का पर्व मनाया जावेगा। मस्जिदों में और घरों में नमाज अदा कर सेवईयां और अन्य पकवानों के साथ एक दूसरे को ईद मुबारक देखकर दावते दी जाएगी। और आपसी भाईचारे के साथ अपने परिचितों को बुलाकर उनका भी आदर सत्कार इस्तकबाल किया जाएगा।
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए जाहिद खान पठान ने बताया कि वैसे तो पूरे 30 दिन के रोजे होते हैं और 31 दिन ईद मनाई जाती है लेकिन 2 , 4 साल में कोई-कोई रमजान का महा ऐसा भी आता है जिसमें पूरे 30 दिन के रोजे नहीं होते हुए 29 दिन के रोजे होते हैं और तीसवें दिन ईद मन जाती है। इस बार भी 29 दिन के रोजे होंगे और 30दिन दिन ईद के चांद का दीदार होते 22 अप्रेल को ईद का पर्व मनाया जाएगा।