April 19, 2024

सुसनेर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध कांग्रेस ने रविवार रात मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। मशाल जुलूस डाक बंगला स्थित विश्राम ग्रह से रवाना और शुक्रवारिया बाजार पर जाकर संपन्न हुआ। मशाल जुलूस में कांग्रेस कार्यकर्ता जहां राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी करते रहे तो वही केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी पुरुषोत्तम दांगी, मण्डल सेक्टर प्रभारी सन्तोष सोनी, जिलाध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भेरू सिंह बापू, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामलाल सिसोदिया, पार्षद इबादउल्ला खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।