ब्रह्मास्त्र जामनगर
भारत के पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी ने 88 साल की उम्र में रविवार सुबह अपने जामनगर स्थित घर में अंतिम सांस ली, उनके परिवार ने इस बात की पुष्टि की। भारतीय टीम के आॅलराउंडर दुरार्नी ने भारत के लिए 29 टेस्ट खेले और 1202 बनाए और 75 विकेट लिए है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दुर्रानी ने 170 मैच में 8545 रन और 484 विकेट है। सलीम दुरार्नी का जन्म 11 दिसंबर 1934 को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुआ था।
बाद में दुरार्नी का परिवार कराची आकर बस गया था। भारत-पाकिस्तान बटवांरे के समय दुरार्नी का परिवार भारत आ कर बस गया था।