March 28, 2024

100 से ज्यादा लड़कियों के बने थे MMS

राजस्थान के अजमेर में साल 1992, अप्रैल-मई का महीना था। अजमेर के एक नामी गर्ल्स कॉलेज की हाई प्रोफाइल स्टूडेंट्स की न्यूड तस्वीरें अचानक से शहर में सर्कुलेट होनी शुरू हुईं थीं। एक-दो नहीं, बल्कि 100 से ज्यादा छात्राओं की तस्वीरें थीं। ब्लैकमेलिंग का ऐसा सेक्स स्कैंडल, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। ट्रैप की शिकार लड़कियां मामूली नहीं, रसूखदार घरों से थीं। अपराधियों की भी बड़ी सियासी पहुंच थी।

वेब सीरीज उन मासूम लड़कियों के दर्द को दिखाया जाएगा

राजस्थान के अजमेर में हुए देश के सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल पर वेब सीरीज बनने जा रही है। ‘अजमेर फाइल्स’ नाम से बनने वाली इस वेब सीरीज उन मासूम लड़कियों के दर्द को दिखाया जाएगा, जिनके साथ रेप हुआ। अश्लील फोटो खींचे और MMS बनाए गए। लड़कियों को ब्लैकमेल कर करके उनके साथ हैवानियत की गई।

वेब सीरीज सितंबर-अक्टूबर में रिलीज होगी। वेब सीरीज को टिप्स की ओर से बनाया जा रहा है। इसके निर्देशक अभिषेक दुधैया है। अभिषेक इससे पहले 2021 में भुज-दी प्राइड ऑफ इंडिया बना चुके हैं, जिसमें अजय देवगन, संजय दत्त, शरद केलकर और सोनाक्षी सिन्हा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

पहले जान लें क्या हुआ था
साल 1992, अप्रैल-मई का महीना था। अजमेर के एक नामी गर्ल्स कॉलेज की हाई प्रोफाइल स्टूडेंट्स की न्यूड तस्वीरें अचानक से शहर में सर्कुलेट होनी शुरू हुईं थीं। एक-दो नहीं, बल्कि 100 से ज्यादा छात्राओं की तस्वीरें थीं। ब्लैकमेलिंग का ऐसा सेक्स स्कैंडल, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। ट्रैप की शिकार लड़कियां मामूली नहीं, रसूखदार घरों से थीं। अपराधियों की भी बड़ी सियासी पहुंच थी।

मुंबई से निर्देशक अभिषेक दुधैया ने बताए प्रमुख अंश।

अभिषेक- जी हां, यह एक वेब सीरीज है, जिसे हम ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करेंगे। हम टिप्स वालों के साथ इसे बना रहे हैं। टिप्स के कुमार तोरानी के साथ यह मेरा पहला प्रोजेक्ट है। इसका नाम अजमेर फाइल्स अनाउंस किया गया है।

वेब सीरीज भी फिल्म की ही तरह होती है, लेकिन टेक्निकली फिल्म और वेब सीरीज दोनों अलग-अलग कही जाती है। आजकल बहुत सी वेब सीरीज बन रही है, जो दर्शकों में बहुत पॉपुलर भी हो रही हैं जैसे दिल्ली क्राइम, सेक्रेड गेम्स, फैमिली मेन आदि।

यह नाम कश्मीर फाइल्स की तरह लग रहा है। फिल्म का नाम अजमेर फाइल्स ही रखा है और विषय भी उसी तरह का संवेदनशील है ?

अभिषेक- बहुत से शीर्षक विचार प्रक्रिया में सामने आए थे। उनमें से इस नाम को चुना गया है। चूंकि जिस शहर में यह कांड हुआ था उसके नाम से ही यह नाम निकला है।

कश्मीर फाइल्स अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर हुई। देश के राजनीतिक-सामाजिक सर्किल में उस फिल्म की बहुत चर्चा रही। क्या उम्मीद है अजमेर फाइल्स से ?

अभिषेक- अजमेर ब्लैकमेल कांड भी मानवता को हिला देने वाला कांड था। हमें उम्मीद है कि लोगों को फिल्म के जरिए उस कांड की भयावहता की जानकारी मिल सकेगी।