April 25, 2024

उज्जैन। छह दिन से ससुराल और पति की शिकायत को लेकर पुलिस थाना, महिला थाना और एसपी कार्यालय के चक्कर लगा रही पीड़ित महिला समरीन ख़ान ने ससुराल के बाहर धरने पर बैठी महिला ने जहर खा लिया उसकी हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक है।
आज रविवार सुबह करीब 11 बजे गांधीनगर में ससुराल के बाहर ज़हर खाने वाली महिला समरीन बीते सोमवार को चिमनगंज मंडी थाने पहुंची थी। यहां पुलिस ने आवेदन लेकर कार्रवाई की इतिश्री कर दी। चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने कुछ एक्शन नहीं लिया तो महिला मगंलवार को महिला थाने पहुंची। महिला थाने पर रात करीब 8 बजे कोई ज़िम्मेदार आधिकारी मौजुद नहीं थे। यहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने कहा कि चिमनगंज मंडी में ही शिकायत दर्ज़ होगी। महिला के थाने चक्कर लगाने की बात ससुरालियों को पता चली तो वे घर पर ताला लगाकर कोटा चले गए। महिला शनिवार को दोबारा चिमनगंज मंडी थाने पहुंची यहां एसआई यादवेंद्र सिंह, सहित अन्य पुलिसकर्मियों के समक्ष गुहार लगाई। पुलिस ने कहा कि ये परिवारिक विवाद है अदम्य चेक फाड़ दिया और कहा की कोर्ट जाओ। महिला ने कहा कि कोर्ट नहीं जाना चाहती वो अपने घर में रहना चाहती है और वो पुलिस को सूचित करने आई है कि वह अपने घर पर लगा ताला तोड़कर घर में रहने जा रही है। इस पर पुलिस वालों ने उसे यह चेतावनी दे डाली कि आपके ससुर के नाम से घर है यदि उनकी इच्छा के बगैर आपने घर का ताला तोडा तो तुम्हारे खिलाफ़ चोरी का अपराध दर्ज हो सकता है। इस मामले में पुलिस कुछ नहीं कर सकती आपको कोर्ट ही जाना पड़ेगा। जब पुलिस ने ताला तोड़ने पर केस दर्ज होने की बात कही तो पीड़ित महिला समरीन ने शनिवार दोपहर गांधीनगर स्थित ससुराल में ताला लगे अपने ही घर के बाहर धरना दे दिया। शनिवार को मीडिया ने भी इस मामले को जिम्मेदारों तक पहुंचाने का प्रयास किया। पूरे दिन महिला अपने बच्चों को लेकर घरके बाहर बैठी रही लेकिन किसी ने उसकी सुध नहीं ली। शाम को महिला के माता पिता उसे समझा बुझाकर बेगम बाग स्थित मायके ले गए। रविवार सुबह महिला दोबारा गांधीनगर में अपने ससुराल आई और साथ में ज़हर की पुड़िया भी लेकर आई। सूचना मिलने पर मीडिया पहुंची इसी दौरान महिला ने कहा की उसने ज़हर की एक पपुड़िया खा ली है यह सून मीडिया कर्मी भी सकते में आ गए। कुछ मीडिया कर्मियों ने महिला के हाथ से ज़हर की पुड़िया छिनाई,। घटना के बाद टी आई जितेन्द्र भास्कर को कॉल किया लेकिन उन्होंने भी फोन नहीं उठाया, न हीं बाद में बैक किया। डायल 100 परकॉलकिया लेकिन काफी देर डायल 100 नहीं पहुंची। इस दौरान गांधी नगर की गली नंबर 5 में हड़कंप सा मच गया था। पड़ोस का एक युवक इंदिरा नगर चौराहे से ई रिक्शा लेकर आया। जिससे महिला को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला की मां ने कहा की यदि पुलिस तुरंत कार्रवाई करती तो बेटी समरीन ज़हर नहीं खाती। पुलिस वाले ससुरालियों को फोन लगाकर घर का ताला खुलवा देते तो ऐसा नहीं होता। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के एक घण्टे बाद तक पुलिस नहीं पहुंची थीं। डॉक्टर्स ने महिला की हालत चिंताजनक बताई है।