April 19, 2024

उज्जैन  सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ

केंद्र सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए आज कांग्रेसियों ने महाकाल मंदिर के सामने बैठ कर सद्बुद्धि यज्ञ किया और भगवान से देश को बचाने की प्रार्थना की।

 

केंद्र सरकार की मनमानी, भ्रष्टाचार और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हुई कानूनी कार्रवाई के विरोध में आज कांग्रेसियों ने उज्जैन में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पार्षद माया राजेश त्रिवेदी के नेतृत्व में महाकाल मंदिर के बाहर बैठ कर केंद्र सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ करते हुए देश बचाने का संकल्प लिया। पार्षद माया त्रिवेदी ने बताया कि केंद्र सरकार की मनमानी ने आपातकाल की याद दिला दी है।

बाइट  माया त्रिवेदी पार्षद