April 19, 2024

तराना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार भारतीय जनता पार्टी के मतदान केंद्र अध्यक्ष महामंत्री एवं प्रमुखों को कार्य दिया गया कि भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्य एवं जन कल्याण के कार्य के आधार पर प्रत्येक मतदाता तक पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया जाए। इसलिए पूरे मध्यप्रदेश में या कार्य जारी है।जिसकी निगरानी प्रत्येक विधानसभा में अलग-अलग दी गई है।किसी कार्य को मतदान केंद्र क्रमांक 141 पर श्रीकांत बिरला एवं उनकी टीम लगी हुई है मतदाता क्रमांक 138 से 142 तक भाजपा के पूर्व पार्षद महामंत्री अशोक वक्त को जिम्मेदारी दी गई है।कार्य की समीक्षा करने हेतु तराना नगर प्रभारी श यशोदा बैरागी महामंत्री आकाश बोडाना भाजपा नेता पूर्व पार्षद महामंत्री नरेंद्र बिरला ने कार्य की समीक्षा की एवं पन्ना प्रमुखों को सक्रिय करने को कहां गया।