April 26, 2024

रुनीजा। भाटपचलाना थाने में पदस्थ आरक्षक सुंदरलाल भवर जो पुलिस विभाग में अपनी सेवा दे रहे हैं। जिन्होंने मानवता की एक मिसाल कायम करते हुए। खेत में तड़पते हुए एक बुजुर्ग व्यक्ति की जान बचाई है। अपने कर्तव्य स्थल पर जाते समय जेतपाड़ा में सुंदरलाल भवर को कुछ महिलाओ ने एक तड़पते हुए बुजुर्ग के बारे बताया। जो बचाने की गुहार कर रहा है। बुजुर्ग व्यक्ति की आवाज सुनकर तुरंत सुंदरलाल भंवर उनके पास पहुंचे और उन्हें पानी पिलाकर अपनी गोद में उठाकर उनके घर तक पहुंचाया। सुंदर लाल पुलिस सेवा के सथ साथ एक ओर अनूठा कार्य करते हैं। अपने स्वयं के व्यय पर पुलिस व सेना में सेवा देने वाले लड़के लड़कियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण भी देते है। अभी तक 10 हजार लड़के लड़किया आपसे प्रशिक्षण प्राप्त करनें के बाद पुलिस , सेना , व अन्य विभागों सेवा दे रहे हैं। यूट्यूप पर आपके 10 लाख व इंस्टाग्राम पर 1 लाख फॉलोअर है।