April 19, 2024

उज्जैन भूखी माता बायपास पर तेज रफ्तार स्लीपर बस पलटी 30 से ज्यादा यात्री घायल – ज्यादातर यात्री गुजरात के रहने वाले

बस का इंजन ही टूट कर सड़क किनारे आ गया

गनीमत यह रही की किसी भी भीषण हादसे में मौत नही हुई , 5 लोग बेहद गम्भीर जरूर हुए है

जिला अस्पताल पहुच कर कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम सहित पुलिस के अधिकारियों ने यात्रियों का हाल चाल जाना डॉक्टर की टीम तत्काल बेहतर इलाज के लिए दिशा निर्देश दिए ,

इंदौर से उज्जैन होते हुए राजकोट जा रही थी स्लीपर बस उज्जैन से भी बस में सवार हुए थे यात्री कुछ यात्रियों का कहना है हम बाबा महाकाल का दर्शन कर लौट रहे थे दुर्घटना इतनी गम्भीर थी की हम बता नही सकते हमे बाबा महाकाल ने ही बचा लिया है

भूखीमाता बायपास पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे स्लीपर बस में सवार 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। इनमें से 5 यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि बस का इंजन ही टूट कर अलग हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

महाकाल पुलिस ने बताया कि एसएन ट्रैवल्स की बस शनिवार रात को इंदौर से उज्जैन होकर राजकोट के लिए रवाना हुई थी। उज्जैन में देवासगेट पर बस रात करीब 9 बजे पहुंची थी। यहां से यात्री बस में सवार हुए थे। इसके बाद बस राजकोट के लिए रवाना हुई थी। चिंतामन ब्रिज उतरने के बाद बस भूखीमाता बायपास के समीप तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर अंधे मोड़ के कारण पलट गई। बस के पलटने के कारण उसका इंजन टूटकर अलग हो गया। वहीं उसमें सवार करीब 30 से 35 यात्री घायल हो गए। यात्रियों म3 हाहाकार मच गया