April 17, 2024

खाचरोद। बूथ सशक्तिकरण विस्तारक अभियान कार्यक्रम- 2 के अंतर्गत खाचरौद- नागदा विधानसभा क्षैत्र के खाचरौद नगर मंडल के बुथ क्रमांक 196 पर बुथ सशक्तिकरण को लेकर आगामी कार्ययोजना को लेकर कार्यशाला संपन्न हुईं।
इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष जिल बहादुरसिंह बोरमुंडला और क्षेत्र के पूर्व विधायक दिलीपजी शेखावत ने भाजपा द्वारा अपना बूथ सबसे मजबूत करने की दिशा में कार्यकतार्ओं से संवाद किया और बुथ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित नवीन मकान का उद्घाटन कर हितग्राही को ग्रह प्रवेश कराया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित कर हितग्राहियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बुथ कमेटी का गठन भी किया गया है जिसका अध्यक्ष राहुल भैया का बनाया गया।
इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दयाराम धाकड़, जिला भाजपा कार्यसमिति के सदस्य राधेश्याम बंबोरिया,महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष अमित सेठी, जिला अंत्योदय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष निशित सिसोदिया, महिला मोर्चा के जिला महामंत्री श्रीमती मनीषा शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद चतुवेर्दी, हरिराम कांकर, सिद्धू पहलवान, किसान मोर्चा के नगर महामंत्री नितेश की किलोरियां, परमानंद पो पंड्या,अशोक संगीतला, रमेश गुलिया, युवा नेता सुनील वाकतरिया, भरत नगर, गणपत ठंन्ना,रामनारायण पोपडिंया,किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष राहुल बंबोरिया, रमेश परमार, ईन्नु भाई बागपुरा, गोविंद प्रजापत,सुनील कासनिया रितेश को पंड्या आदि उपस्थित थे।