April 25, 2024

 

इंदौर। मध्यप्रदेश में लंबे समय बाद कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को 8 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें इंदौर में 6 और भोपाल में 2 मरीज शामिल हैं। 459 लोगों के सैंपल लिए गए थे, इनमें ये केस मिले हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 15 हो गई है। इंदौर में 8, भोपाल में 6 और ग्वालियर में 1 एक्टिव केस है।