रतलाम की होटल में मिला इंदौर के आरओ लगाने वाले का शव
![](https://www.awantika.com/wp-content/uploads/2023/02/awantika-shiv-logo-copy111.jpg)
पुलिस ने मोबाइल ऑन किया तो मां का कॉल आया, बोलीं- कहां है तू…
इंदौर। रतलाम में होटल के कमरे में रुके इंदौर के व्यक्ति का शव मिला है। होटल से चेकआउट करने का समय होने पर होटल कर्मचारियों ने देखा तो व्यक्ति का शव कमरे में फर्श पर पड़ा हुआ था। होटल मैनेजर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद रतलाम पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
जीआरपी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम रविंद्र कुमार (45) है। चोखनी, एमजी रोड इंदौर के रहने वाले हैं। रविंद्र आरओ लगाने का कार्य करते थे। 27 फरवरी को रतलाम आकर होटल अरनव में रुके थे। बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। कमरा नंबर 105 से शराब की बोतलें और सिगरेट के टुकड़े भी मिले हैं।
बुधवार रात 8.30 बजे चेक आउट करने वाला था। रात 8 बजे होटल के स्टाफ ने चेक आउट के बारे में पूछने के लिए रवींद्र कुमार को कॉल किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। स्टाफ के कर्मचारी रूम पर पहुंचा। अंदर देखते ही कर्मचारी के होश उड़ गए। रवींद्र कुमार पलंग से नीचे जमीन पर पड़े हुए थे। सूचना पर रतलाम जीआरपी थाना पुलिस पहुंची। परिजन को सूचना दी है।