April 24, 2024

स्टाफ से कहा- हर सवाल का जवाब ईमानदारी से दें, अमेरिका का कुछ भी कहने से इनकार

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली/मुंबई

बीबीसी के दिल्ली और मुंबई आॅफिस पर आयकर विभाग (आईटी) की टीम का सर्वे दूसरे दिन जारी है। सूत्रों के मुताबिक, आईटी अधिकारी 2012 से अब तक के अकाउंट्स की डिटेल पता कर रहे हैं। आईटी अधिकारियों ने फाइनेंस डिपार्टमेंट के स्टाफ के मोबाइल, लैपटॉप-डेस्कटॉप जब्त कर लिए हैं। सर्वे के दौरान आईटी के अधिकारियों और बीबीसी इंडिया के संपादकों के बीच बहस भी हुई है।
उधर, बीबीसी ने अपने स्टाफ को मेल कर सहयोग करने को कहा है। इसमें कहा गया कि वे हर सवाल का जवाब ईमानदारी से दें। आयकर विभाग के अधिकारियों ने बीबीसी पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कई घंटों से अफसर लैपटॉप, डॉक्यूमेंट्स की छानबीन कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, बीबीसी मैनेजमेंट ने बुधवार सुबह कर्मचारियों को मेल किया है। इसमें स्टाफ से हर सवाल का ईमानदारी से जवाब देने की हिदायत दी गई है। बीबीसी ने स्टाफ से कहा है कि अगर आयकर विभाग के कर्मचारी आपसे मिलना चाहें तो आपको उनसे मिलना है। बीबीसी ने भारत में काम करने वाले कर्मचारियों की मदद के लिए हेल्पलाइन भी एक्टिवेट की है।
मेल मे कहा गया कि बीबीसी का संस्थागत स्ट्रक्चर, गतिविधियों, संस्थान और भारत में कार्य के बारे में सवाल करना जांच के दायरे में आता है और ऐसे सवाल किए जा सकते हैं। इनका जवाब दिया जाना चाहिए।