March 28, 2024

106 लोगों का इलाज कर जान बचाई

ब्रह्मास्त्र दमिश्क

तुर्किये और सीरिया में भूकंप से खतरनाक तबाही मची है। दोनों ही देशों में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 23700 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों की संख्या 78 हजार के पार हो गई है। अकेले तुर्किये में ही 20,213 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, सीरिया में 3,500 लोग मारे गए हैं। वहीं भारत आॅपरेशन दोस्त के तहत तुर्किये और सीरिया की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। शुक्रवार को भारतीय सेना की टीम ने नुरदागी शहर से एक साल की बच्ची को मलबे से पांच दिन बाद जिंदा बाहर निकाल लिया। साथ ही तुर्किये के हताय प्रांत में बनाए गए भारतीय सेना के फील्ड अस्पताल में लगातार लोगों का ईलाज किया जा रहा है। अभी तक यहां 106 लोगों को भर्ती किया गया है ये संख्या रोज बढ़ रही है।