April 25, 2024

 

इंदौर। इंदौरी घनश्याम बिल्लौरे ने ग्वालियर में खेलो इंडिया के जिम्नास्टिक्स काम्पिटिशन में गोल्ड मैडल जीत लिया है। यह सफलता कलात्मक जिम्नास्टिक्स की पोमेल हार्स कैटैगरी में हासिल की। 17 साल के घनश्याम बताते हैंकि वे इंदौर में आजाद नगर मूसाखेड़ी क्षेत्र में रहते हैं। बचपन में वे गुलाटी लगाते थे, उछल-कूद करते रहते थे। ये देख पिता को आइडिया आया कि क्यों न इससे जुड़े किसी खेल में घनश्याम को डाला जाए। पता करने पर उन्हें जिम्नास्टिक्स के बारे में जानकारी मिली। 7 साल (क्लास थर्ड) की उम्र में चिमनबाग में मप्र जिम्नास्टिक्स संघ से संपर्क किया। अध्यक्ष अभय राहुल के पास से बात की और जिम्नास्टिक्स जिंदगी का हिस्सा बन गया।

4 फरवरी के मैच के पहले लगी पैर में चोट

घनश्याम ने बताया कि 4 फरवरी को मैच के 3-4 दिन पहले बाएं पैर में एंकल ट्वीस्ट हो गया था। ग्वालियर में प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी थी। ठीक नहीं हो रहा था। बर्फ और गर्म पानी से सेंकाई की। तब मन में डर था कि अब कैसे मैच में परफॉर्म करूंगा। ठीक होने में बहुत टाइम लगा। उस वजह से प्रैक्टिस भी प्रभावित हुई लेकिन मैच में अच्छे से परफॉर्मेंस हो गया। अब मार्च में गुवाहाटी में नेशनल गेम्स है। यही अगला टारगेट है। हाल ही में केरल में हुए जूनियर नेशनल में घनश्याम ने कांस्य पदक जीता था।