April 18, 2024

महिदपुर। शहर कांग्रेस सेवादल महिदपुर द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक अध्यक्ष लालजी देसाई, मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष योगेश यादव के निदेर्शानुसार एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉक्टर चेन सिंह चौधरी के मार्गदर्शन में प्रतिमाह होने वाले महीने के अंतिम रविवार को ध्वज वंदन कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता पूर्व प्रदेश महामंत्री रणछोड़ त्रिवेदी ने की। विशेष अतिथि के रुप जिला कांग्रेस प्रवक्ता अरुण बुरड़, ब्लाक अध्यक्ष गजराजसिंह पंवार,भारत शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक नवलखा जिला कांग्रेस अजा विभाग जिलाध्यक्ष कैलाश बगाना उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग ने किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में शहर सेवादल अध्यक्ष साबिर हुसैन फ्रूट वाले में अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। जिला अध्यक्ष कमल पटेल ने धवजारोहण किया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सेवादल के कार्यों की सराहना की। इस दौरान प्रमुख रुप से जनपद सदस्य गिरधारीलाल चौहान, कोमी एकता कमेटी अध्यक्ष राधेश्याम गोलवी, पार्षद बाबा नागोरी, रईस कुरेशी, जाकिर मंसूरी, पीयूष सकलेचा, विक्रमसिंह महुडी,धनसिंह बापू , मुकेश वलुंजना, दिनेश बघेल,राहुल मालवीय, शंकर परिहार, अफसार खां, अकरम अहिंगर, मनजीतसिंह गुड्डू, महेश धनगर, मोईद खान, बाल कांग्रेस अध्यक्षा जरिना खान आदि उपस्थित थे। अन्त में आभार सेवादल शहर अध्यक्ष साबिर हुसैन फ्रूट वाले ने माना