April 24, 2024

डाइटीशियन मेहा पटेल के साथ 7 फेरे लिए, जमकर डांस भी किया

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

आॅलराउंडर अक्षर पटेल गुरुवार को वडोदरा में शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने गर्लफ्रैंड मेहा पटेल के साथ शादी की। दोनों की सगाई पिछले साल 20 जनवरी को हुई थी। उस दिन अक्षर का बर्थडे था। मेहा पेशे से डायटीशियन और न्यूट्रिशियनिस्ट हैं। इसके अलावा वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। रील्स भी बनाती हैं। अक्षर-मेहा की शादी में मोहम्मद कैफ, जयदेव उनादकट समेत कई क्रिकेटर भी पहुंचे।