April 24, 2024

 

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान का आगाज कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने राजधानी भोपाल के मुगालिया छाप गांव में हनुमान जी की पूजा अर्चना कर इस अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर बूथ लेवल तक चलेगा। इसमें भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगार बड़ा मुद्दा रहेगा। अभियान के दौरान कांग्रेस का नए वोटर, युवा, महिलाएं, एससी-एसटी और आदिवासी वर्ग पर ज्यादा फोकस रहेगा। कांग्रेस के इस अभियान को एमपी में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के आगाज के तौर पर भी देखा जा रहा है। अभियान के तहत कांग्रेस नेता जनता के बीच जाकर बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों को बताएंगे। साथ ही 15 महीने की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।