March 29, 2024

बड़नगर। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के निदेर्शानुसार लाडली लक्ष्मी एवं हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मुकेश पंड्या थे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा उषा सोनी ने की। इस अवसर पर उपस्थित लाडली लक्ष्मी बच्चियों का पुरस्कार के माध्यम से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री रेखा राठौड़, नगर पालिका उपाध्यक्ष अनीता वर्मा, दिलीप जैन, बाबू भाई बोहरा, नगर महामंत्री अजय दोराया, पूर्व पार्षद भारत डाबी, जिला मंत्री सरिता जैन,जिला कार्यकारिणी सदस्य कलावती ठाकुर,भाजपा नगर उपाध्यक्ष राजकुमारी निंबोला, राधिका सेन, शकुंतला दीदी उपस्थित थी। अंत में आभार महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष साधना पांचाल ने माना। जानकारी जिला सोशल मीडिया प्रभारी कामिनी कौशल ने दी।