April 25, 2024

जगोटी। विश्वकर्मा सैना का परिचय सम्मेलन व सामाजिक चिंतन शिविर स्थानीय माहेश्वरी समाज धर्मशाला में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज पांचाल के आतिथ्य में संपन्न हुआ। भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र धारवा, संतोष पांचाल व संभागीय अध्यक्ष नागेश्वर पांचाल ने बच्चों की शिक्षा व एकता पर बल देते हुए कहा कि समाज में चंदे की प्रथा को समाप्त किया जाना चाहिए। सेना के जिलाध्यक्ष कैलाश पांचाल ने सामाजिक गतिविधियों व संगठन के विस्तार पर प्रकाश डाला। अतिथियों का स्वागत कमलेश पांचाल,गौविंद कुमार, शिवनारायण पांचाल, सहित आसपास के गांवों से आए समाजजनों ने किया। संचालन डा अशोक पांचाल व आभार मीडिया प्रभारी महेश पांचाल ने व्यक्त किया।