April 26, 2024

सुसनेर.समीप के ग्राम छापरिया निवासी नारायण सिंह एवं उनके साथियों की मदद से 24 घंटे से भी अधिक समय से तडफ रही एक गाय की जान बच गई। गत दिनों डग रोड पर एक गाय के गर्भ में ही बछडे की मौत गई। तमाम कौशिश के बाद भी इस गाय के बछडे को निकालने में नाकाम हो गए थें। किन्तु नारायण सिंह एवं उनके साथियों ने इस गाय के बछडें को बाहर निकालकर गाय की जान बचाई। नागरिकों ने नारायण सिंह के इस कार्य की सराहना की।