April 19, 2024

इंदौर/ भोपाल। मध्यप्रदेश के बाकी बचे 19 नगरीय निकायों में हुए चुनाव की काउंटिंग जारी है। ओंकारेश्वर के सभी नतीजे आ गए हैं। यहां भाजपा की नगर सरकार बनेगी। कुल 15 में से 9 में भाजपा तो 6 में कांग्रेस जीती है। कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल व राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी के गढ़ बड़वानी में भी शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद भाजपा ने बढ़त बना ली है। वहीं कांग्रेस नेता व पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन के क्षेत्र राजपुर में भी भाजपा ने जीत दर्ज की है।