April 26, 2024

male peacock in front of white background

उज्जैन। खेतों के सेडे पर लगे पेड़ो पर फंदा लगाकर मोर का शिकार करने वाले 2 शिकारियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस ने गुरूवार सुबह फंदे पर लटके मिले राष्ट्रीय पक्षी के मामले में केस दर्ज किया है।
भाटपचलाना के बड़ागांव दाढ़ी वाले बाऊजी की चरनोई स्थित समरथ नामक किसान के खेती की मेड़ पर लगे पेड़ से राष्ट्रीय पक्षी मोर रस्सी के फंदे में फंसा मिला था। समरथ ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। इस दौरान सामने आया कि गांव का रहने वाला काशीराम और राकेश को देर शाम सेड़े के आसपास घूमते देखा गया था। संभवत: दोनों ने मोर का शिकर करने के लिये पेड़ पर फंदा लगाया था। मामले में पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9/51 में प्रकरण दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की है। गुरूवार शाम बडागांव में दबिश दी गई, लेकिन दोनों का पता नहीं चल पाया था। मामले में टीआई संजय वर्मा का कहना था कि जांच की जा रही है। मामला शिकार का होना सामने आया है। जल्द ही शिकारियों को पता लगा लिया जाएगा।