April 19, 2024

उज्जैन। भारत जोड़ो यात्रा का मंगलवार सुबह 10 बजे बाबा महाकाल की नगरी में पंथपिपलाई से प्रवेश हुआ था। निनौरा में पहले पड़ाव पर राहुल गांधी ने स्कूली छात्राओं से 60 मिनट तक संवाद किया और उनके ड्रीम के बारे में पूछा। डॉक्टर बनने का सवाल सुनकर उन्होंने छात्राओं से कहा कि पहले सर्जरी कैसे होती है देखे। मैं भी पायलेट बनने गया था।
सांवेर से सुबह 6 बजे यात्रा शुरू करने के बाद राहुल गांधी पंथपिपलाई पहुंचे थे। जहां जाट ढाबे पर ट्री ब्रेक के बाद निनौरा पहले पड़ाव तक आए। उनका मालवा की परम्परा में स्वागत किया गया। बड?गर के खरसौद खुर्द और ग्राम सरसान की स्कूली छात्राएं भी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची थी। राहुल ने पहले छात्राओं के साथ गरबा नृत्य किया। राहुल को झूमता देख पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजयसिंह भी खुद को नहीं रोक पाएं। राहुल गांधी ने छात्राओं को अपने बीच पाकर उनसे संवाद शुरू कर दिया। करीब 60 मिनट तक उन्होने छात्राओं से चर्चा की और भविष्य के सपनों के बारे में पूछा। कुछ छात्राओं ने कहा कि डॉक्टर बनना है। जिसके जवाब ने उन्होने कहा कि डॉक्टर कई प्रकार के होते हैं। सर्जन बनने के लिये पहले सर्जरी देखना होगी। कुछ छात्राओं ने इंजीनियर बनने का सपना होना बताया तो राहुल ने कहा कि पहले इंजीनियर का काम देखना होगा कैसे होता है। उन्होंने कहा कि मेरा सपना पायलेट बनने का था, जब वहां गया तो वापस आ गया। ड्रीम के आगे भी कुछ सोचना होगा। राहुल गांधी से संवाद करने के बाद 11 वीं की छात्रा शीतल पाटीदार और 10वीं में अध्ययन कर रही भाग्यश्री त्रिवेदी ने बताया कि राहुल सर से बात कर काफी अच्छा लगा। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा का मकसद और किसानों का पैसों कहा जाता है, मंहगाई कैसे बढ़ती है, इस पर भी काफी विस्तार से बात की।