April 23, 2024

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के एक दिन पहले तक खास माने जाने वाले नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस से भाजपा में आते ही पहला ट्यूटर हमला कमलनाथ पर ही कर दिया है। शुक्रवार को सलूजा ने कमलनाथ का नाम 1984 में हुए दंगों से जोड़ते हुए अपना कांग्रेस छोड़ने का कारण बताया था। अब उन्होंने सीधा हमला किया है। कमलनाथ ने एक न्यूज़ चैनल को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से संबंधित जो बयान दिया, उसी को आधार बनाते हुए नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया है कि –
“अरे ये क्या….?
मध्यप्रदेश के हर व्यक्ति को , पक्ष-विपक्ष – मीडिया सब को पता है कि यह यात्रा प्रदेश में क़रीब 380 किलोमीटर चलेगी…
लेकिन अध्यक्ष जी तो 670 किमी बता रहे हैं…?
ये क्या राजस्थान की लंबाई भी जोड़ ली क्या..? ”
अब लोग चुटकी ले रहे हैं कि राजनीति में कमलनाथ का छोड़ा गया तीर कमलनाथ को ही जा लगा है। लोग यह भी कह रहे हैं कि कमलनाथ का खास अब शिवराज का बंदा कहलाएगा। बहरहाल देखिए आगे- आगे होता है क्या…? __( बाकलम – योगेंद्र जोशी )