March 29, 2024

उज्जैन। शहर में नियमों का पालन नहीं करने वाले आटो चालको की धरपकड़ के लिये सोमवार-मंगलवार रात आरटीओ अपनी टीम के साथ देवासगेट पहुंचे। 14 से अधिक आटो जब्त की गई है।
आरटीओ संतोष मालवीय रात 1 बजे देवासगेट पहुंचे और बस-रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाले आटो की जांच शुरू कर दी। कई आटो बिना दस्तावेजों के पाए गये। कई ने आटो में मीटर भी नहीं लगे थे। करीब 14 से अधिक आटो को जब्त किया गया और देवासगेट थाने पहुंचा दिया गया। जिनके खिलाफ जुमार्ने की कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि शहर में 4 से 5 हजार से अधिक आटो दौड़ लगा रहे है। जिसमें अधिकांश अवैध और बिना नियम के चल रहे है। महाकाल लोक बनने के बाद प्रशासन ने आटो में मीटर का नियम भी लागू कर दिया है। ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं से अवैध वसूली नहीं की जा सके। बावजूद अब भी कई आटो चालको ने मीटर नहीं लगवाए है। जिनके खिलाफ आरटीओ ने अभियान की शुरूआत कर दी है।