April 23, 2024

उज्जैन। प्रीतिनगर में गुरुवार-शुक्रवार रात हुई लाखों की चोरी में कम उम्र के 4 बदमाशों के फुटेज शनिवार को सामने आए। पुलिस पहचान के प्रयास कर तलाश में लगी है।
चिमनगंज थाना क्षेत्र के प्रीतिनगर में पूजा पति स्व. विक्की बिड़वान के घर शुक्रवार दोपहर लाखों की चोरी होना सामने आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान कम उम्र के चार बदमश दिखाई दिये, जो पूजा बिड़वान की घर के ओर आते-जाते दिखाई दिये है। चारों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। गौरतलब हो कि पूजा के पति का निधन हो चुका है, पिता की तबीयत खराब होने पर वह 2 दिनों से वह मायके जूना सोवारिया गई हुई थी। चोरों ने 1.70 लाख नगद, सोने-चांदी के आभूषण, एलइडी, गैंस सिलेंडर और महतवपूर्ण दस्तावेज चोरी हुए थे। कम उम्र के बदमाशों के गिरफ्त में आने पर संभावना है कि कुछ ओर वारदातों का पता चल सकता है।