April 19, 2024

बड़ौद। नगर में मुंबई के दो दीक्षार्थी मुमुक्षु संजय कोठीफोडा व मुमुक्षु नितेश संघवी का जैन समाज के द्वारा आनंदचंद आराधन भवन से वरघोडा निकाला गया जो नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ पुन: आनंदचंद आराधना भवन पहुंचा जहां दीक्षाथीर्यों का बहुमान किया गया। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ की ओर से कैलाशचंद घुघरिया,कैलाश चैधरी,संतोष जैन,गौतम नरवाया,अजीत जैन,नेमीचंद भाटिया,दीपचंद जैन,बाबुलाल टेनपा आदि ने किया गया। दोनो दीक्षार्थी की भगवत प.पू. आचार्य भगवंत विश्वरत्नसागर सुरीश्वरजी म.सा.के सानिध्य में गोरेगांव वेस्ट,मुम्बई में भव्य दीक्षा महोत्सव का आयोजन के साथ होगी। इस अवसर पर जैन संगीत मंडल के लालचंद जैन के द्वारा गीत की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम का संचालन ललित राजावत ने किया एवं आभार विजय कुंडल बोहरा ने माना।