March 29, 2024

उज्जैन। आज सुबह महाकाल मंदिर में महिला श्रद्धालु के साथ हादसा हो गया। जलते दीपक की लौ से महिला के कपड़ों में आग लग गई। शोर सुनकर श्रद्धालुओं ने महिला को बचाया और अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि जयपुर से बाबा महाकाल के दर्शन करने शोभा पति हनुमान कोर 45 वर्ष परिवार के साथ आई थी। सुबह नंदीहाल से बाबा के दर्शन करने के बाद महिला श्रद्धालु परिसर में बने मंदिरों के दर्शन करने पहुंची थी उसी दौरान तिरुपतिश्वर मंदिर में दर्शन करते समय जलते दीपक की लौ से कपड़ों में आग लग गई। अचानक हुए घटनाक्रम से महिला घबरा गई और शोर मचाया। आसपास श्रद्धालु और मंदिर के पुजारी महिला को बचाने पहुंच गए। कपड़े और कंबल डालकर आग को बुझाया गया। महिला श्रद्धालु मामूली रूप से झुलस गई थी जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद वह छुट्टी लेकर चली गई।