April 24, 2024

ब्रह्मास्त्र सियोल

साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में शनिवार देर रात हैलोवीन फेस्टिवल के दौरान भगदड़ मच गई। हादसे में 151 लोगों की मौत हो गई। इनमें से कई लोगों का हार्ट फेल हो गया था। भगदड़ में 82 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस आॅफिसर चोई चेओन-सिक ने कहा- इटावन लेसर इलाके में फेस्टिवल के दौरान एक संकरी रोड पर लाखों लोग आ गए, जिसके बाद वहां भगदड़ मची। कई लोगों की मौत भीड़ में कुचले जाने से हुई है। कुछ लोगों को कार्डियक अरेस्ट आ गया। मारने वालों में 19 विदेशी नागरिक थे। इनमें 3 चीन के नागरिक थे। हादसे के बाद देश में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।