April 25, 2024

उज्जैन। श्री महाकाल लोक लोकर्पण और दीपावली पर्व पूरा होने के बाद प्रशासन और निगम एक बार फिर मैदान में आ गया है। अवैध निमार्णों को चिन्हित किया जा रहा है। जिसको तोड़ने की शुरूआत शुक्रवार को हरिफाटक ब्रिज के नीचे बनी एवन होटल से की गई है।
हरिफाटक ब्रिज के नीचे पांच साल पहले होटल एवन का निर्माण किया गया था। होटल मालिक मोहम्मद सलीम शाह ने निर्माण के समय नगर निगम से अनुमति मांगी थी और नामांतरण के साथ रजिस्ट्री के दस्तावेज दिये थे। निगम ने होटल बनाने की अनुमति नहीं दी थी, बावजूद होटल का निर्माण कर लिया गया था। जिसे पास टीनशेड लगाकर पार्किंग जैसा स्थल बना लिया गया। 2 माह पहले नगर निगम ने होटल मालिक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। मोहम्मद सलीम ने अभिभाषक के माध्यम से जुर्माना राशि जमा करने का प्रस्ताव निगम के सामने प्रस्तुत किया। लेकिन निगम ने होटल बिना अनुमति होना बनाया जाना बताया। शुक्रवार को भवन अधिकारी लीलाधर दौराया महाकाल पुलिस बल के साथ हरिफाटक ब्रिज के नीचे अतिक्रमण गैंग के साथ पहुंचे और होटल तोड़ने की कार्रवाई शुरू की।