April 19, 2024

ब्रह्मास्त्र भोपाल

भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, लाल परेड ग्राउंड में अग्निवीर सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। रात 12 बजे से प्रत्याशियों को ग्राउंड में प्रवेश के साथ भर्ती की प्रोसेस शुरू हुई। सुबह 5 बजे से ऊंचाई में योग्य पाए गए युवाओं की दौड़ शुरू हुई। एक बैच में 200 युवा दौड़े। फिजिकल सिलेक्ट हुए युवाओं को लिखित एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र दिए जाएंगे। गुरुवार को 3 हजार से अधिक युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया गया। भर्ती प्रक्रिया 7 नवंबर तक चलेगी।