March 29, 2024

भोपाल। करीब 27 साल बाद दिवाली के दूसरे दिन 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। यह इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। इससे पहले यह खगोलीय घटना 24 अक्टूबर 1995 को दिवाली के दूसरे दिन हुई थी। मध्यप्रदेश में ग्रहण शाम करीब साढ़े 4 बजे शुरू होकर शाम करीब साढ़े 5 बजे समाप्त होगा। प्रदेश में ग्रहण शुरुआत में तो नजर आएगा, लेकिन सूर्यास्त होने के कारण पूरा नजारा नहीं दिखेगा। प्रदेश भर में सूर्य ग्रहण 30% से ज्यादा हो जाएगा। अगर इस बार यह घटना देखने से चूक जाते हैं, तो फिर 5 साल का इंतजार करना पड़ेगा। यानि अगला सूर्यग्रहण 2027 में पड़ेगा।
इससे पहले यह संयोग करीब 27 साल पहले 1995 में बना था। उस दौरान दिवाली 23 अक्टूबर को थी। दूसरे दिन 24 अक्टूबर को संपूर्ण सूर्य ग्रहण था।

संभलकर देखें सूर्य ग्रहण , नंगी आंखों से न देखें

सूर्य ग्रहण की थोड़ी देर के लिए भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। चंद्रमा सूर्य के अधिकतम हिस्सों को ढंक दे, तब भी इसे खाली आंखों से न देखें, क्योंकि यह आंखों को स्थाई नुकसान पहुंचा सकता है। इससे अंधापन हो सकता है। सूर्य ग्रहण को देखने की सबसे सही तकनीक है एल्युमिनी माइसर, काले पॉलिमर 14 नंबर शेड के लाईदार कांच का उपयोग कर अथवा टेलिस्कोप के माध्यम से सफेद पटल पर सूर्य की छाया को देख सकते हैं।