March 29, 2024
बजरंग नगर में रहने वाली 17 वर्षीय लड़की से गांधीनगर निवासी एक युवक ने मित्रता की और फिर उसे झांसे में लेकर घुमाने ले गया। जहां उसने जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने छात्रा का वीडियो भी बना लिया था तथा वीडियो के बल पर आरोपी ने दो बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने चिमनगंज थाने में की थी। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। और आरोपी की तलाश कर रही है। चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि बजरंग नगर में रहने वाली 17 वर्षीय लड़की जो की छात्रा है तथा 4 महीने पहले वह कोचिंग पढ़ने जाती थी इस दौरान उसकी गांधीनगर में रहने वाले एक युवक से मित्रता हो गई । और एक दिन छात्रा को झांसे में लेकर वह नागझिरी क्षेत्र में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद 23 मार्च को उक्त युवक उसके घर पहुंच गया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर दुष्कर्म कर दिया। छात्रा ने तंग आकर इस बारे में अपने परिजनों को बताया। जिस पर गुरुवार को मामले की शिकायत चिमनगंज मंडी थाने में की गई थी। इस मामले में पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया तथा आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। तथा पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
देसाई नगर में टिफिन देने के बहाने बुलाकर किया शोषण
देसाई नगर में एक 13 वर्षीय लड़की के साथ दो रोज पहले उसी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने कुकर्म किया। लड़की ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले प्रतीक नामक युवक ने 2 दिन पहले उसे टिफिन के बहाने अपने घर पर बुलाया और उसके साथ कुकर्म किया। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।