April 25, 2024

इंगोरिया। भारतीय जनता पार्टी इंगोरिया मंडल की आवश्यक बैठक श्री विश्व मंगल गार्डन चिकली में शुक्रवार को आयोजित हुई । बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री इंद्रपाल सिंह जी पंड्या ने की। मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष ईश्वर लाल पाटीदार ने 11 अक्टूबर को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के उज्जैन में महाकाल लोक उद्धघाटन के आगमन को लेकर पदाधिकारी की आगामी कार्ययोजना पर बैठक में विचार किया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य रामप्रसाद पंड्या किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ईश्वरलाल जाट युवा मोर्चा अध्यक्ष विजेंद्र चावड़ा, सज्जन सिंह पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सद्दाम पठान, महिला मोर्चा अध्यक्ष संध्या भटनागर, महामंत्री सुरेश राठौर, सुमेर सिंह चौहान, मंडल मंत्री विजय प्रजापति, मीडिया प्रभारी गोविंद चौधरी, संदीप व्यास, उपाध्यक्ष बलराम जाट, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह पिपावद, मंडल मंत्री दिलीप राजपुरोहित, नरेंद्र जाट उपाध्यक्ष गोपाल आंजना, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अवधेश मुकाती, महिला मोर्चा पूर्व अध्यक्ष भारती चौहान राकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।