April 24, 2024

 

इंदौर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नवंबर महीने के अंत में मप्र में आने की उम्मीद है। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने प्रियंका गांधी भी यहां दौरे पर आएंगी। पीसीसी में इसका पूरा प्लान बनाया जा रहा है। नेताओं की मानें तो प्रियंका गांधी उज्जैन में भारत जोड़ो यात्रा को ज्वाइन कर सकती हैं। भारत जोड़ो यात्रा के मप्र प्रभारी पीसी शर्मा ने बताया कि प्रियंका गांधी के मप्र आने का कार्यक्रम जल्दी फाइनल हो जाएगा।