April 19, 2024

आज शाम तैयार होगा आंदोलन का ड्राफ्ट, सोमवार को प्रदर्शन

इंदौर। नगर निगम की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस मैदान संभालने वाली है। 19 सितम्बर को कांग्रेसी नगर निगम पर प्रदर्शन करेंगे। इसे लेकर आज आंदोलन का ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। घेराव किस प्रकार करना है, उसकी क्या रुपरेखा रहेगी। इसे लेकर गांधी भवन में शाम 4 बजे बैठक है।

इन मुद्दों पर होगा घेराव

– नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार – कांग्रेस पार्षदों के साथ भेदभाव करना – भाजपा के हारे हुए पार्षद प्रत्याशियों को भी बैठक में आमंत्रित करना – एलईडी लाइट का बंटवारा सिर्फ भाजपा के वार्डों में – अवैध निर्माण – पानी के टैंकर पर फिजूलखर्ची – वार्ड की समस्याओं का निराकरण ना करना – स्ट्रीट लाइट, आवारा पशु – पानी के बेतहाशा बिल देना।

बैठक में तैयार होगा घेराव का ड्राफ्ट

घेराव की पूरी रणनीति इस बैठक में तय होगी। बैठक में सभी के सुझाव और नेताओं द्वारा तैयार किए गए मुद्दों को भी कांग्रेसियों के सामने रखा जाएगा।

19 सितम्बर को सुबह 11 बजे होगा घेराव

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के मुताबिक 19 सितम्बर को नगर निगम का घेराव किया जाएगा। नगर निगम के गेट के सामने कांग्रेसी घेराव करेंगे। सात से ज्यादा मुद्दों पर नगर निगम को घेरा जाएगा। सुबह 11 बजे घेराव का समय रखा गया है।