April 18, 2024

इंगोरिया। भारतीय जनता पार्टी इंगोरिया मंडल की कार्यसमिति की बैठक आज गणेश मंदिर इंगोरिया में संपन्न हुई बैठक के प्रारंभ में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दी एचनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पंड्या ने की बैठक में मुख्य अतिथि बड़नगर के पूर्व विधायक मुकेश पंड्या एवं मंडल के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष ईश्वर लाल पाटीदार उपस्थिति में आगामी का कार्य योजना पर विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर जिला पंचायत के सदस्य रामप्रसाद जी पंड्या जनपद अध्यक्ष उमराव सिंह राठौड़ , पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विजय चौधरी , मंडल महामंत्री सुरेश राठौर , पूर्व सांसद प्रतिनिधी सुरेश चंद जी व्यास, पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह जाधव मंचासीन थे। मीडिया प्रभारी गोविंद चौधरी ने बताया कि बैठक में पूर्व विधायक मुकेश पंड्या एवं मंडल अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पंड्या ने हाल ही हुवे चुनावों में विजय हुवे जनपद सदस्य एवं सरपंचों का सम्मान किया वृहद बैठक में भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चे के पदाधिकारी उपस्थित थे जिसमें मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा , अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हंसराज जी जाटवा , किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ईश्वर लाल जी जाट, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जुझार केवट , महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती संध्या भटनागर , अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश कुमार, मंडल महामंत्री मंत्री विजय प्रजापत मंडल मंत्री संदीप व्यास दिलीप पुरोहित, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अवदेश मुकाती , नरेंद्र जाट , एवम उपाध्यक्ष बालाराम जाट आदि उपस्थित थे स्वागत भाषण गोपाल आंजना व जिला सोशल मीडिया प्रभारी कान्हा जी सेन ने दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री सुमेर सिंह जी चौहान ने किया । अंत में आभार सरपंच नरेंद्र सिंह सोलंकी ने माना