April 25, 2024

बिछड़ौद। जवाहर नवोदय विद्यालय घट्टिया में संकुल स्तरीय विज्ञान पर्यावरण एवं गणित प्रदर्शनी 2022 का समापन हुआ। आयोजन में प्रदेश के 19 जवाहर नवोदय विद्यालय के कुल 83 विद्यार्थी अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में अपनी प्रदर्शनी लेकर उपस्थित हुए है। दो दिवसीय प्रदर्शनी की मुख्य थीम टेक्नोलॉजी तथा टॉयज थी। प्रदर्शनी में अतिथि केंद्रीय विद्यालय उज्जैन के स्नातकोत्तर शिक्षक भौतिकी विपुल सिन्हा, स्नातकोत्तर शिक्षक जीव विज्ञान राजेश उपाध्याय, स्नातकोत्तर शिक्षक रसायन विज्ञान योगेश राठौर आदि रहे। प्रदर्शनी के अंतर्गत विषय वार परिणामों में इकोफ्रेंडली मैटेरियल विषय में दतिया के निकुंजराज, हेल्थ एंड क्लीनीनेस विषय में घट्टिया के शिवेंद्रप्रताप और राजेंद्रसिंह, सॉफ्टवेयर एवं एप विषय मंजन पर रतलाम के संदीप और नवनीत, ट्रांसपोर्टेशन विषय में घट्टिया की अर्चना और कोमल, एनवोरियनमेंट एवं क्लाइमेट चेंज में दतिया के रामू मोहर एवं मैथमेटिकल मॉडलिंग में घट्टिया के गोविंद प्रथम स्थान पर रहे। सभी चयनित विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय सागर में होने वाली क्षेत्र स्तरीय प्रदर्शनी में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम प्रभारी आरएस शर्मा ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति से चयनित विद्यार्थी एक एनवीएस स्टेट के रूप में आगामी 49वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान पर्यावरण एवं गणित प्रदर्शनी में भी शामिल होंगे। प्राचार्य किरण महस्के ने संबोधित करते हुए कहा की विद्यालयों से ही बाल वैज्ञानिक निकलकर विद्यार्थी आगे चलकर वैज्ञानिक बनते हैं, जोकि राष्ट्रहित में भी अपना बहुमूल्य योगदान देते हैं। प्रदर्शनी में जेएनवी घट्टिया के सुनील टांक, प्रमोद पाठक, अखिलेश पाठक, राजेंद्र पालीवाल, केसी राठौर, डीके शर्मा ने भी संबंधित विषयों पर संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया।