खरसोद खुर्द में युवा मोर्चा द्वारा पौधारोपण किया गया

इंगोरिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव जी पवार व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विडी शर्मा जी के आव्हान पर हरा-भरा मध्य प्रदेश कार्यक्रम की शुरूआत आज संपूर्ण उज्जैन जिले में की गई । खरसोद खुर्द कार्यक्रम प्रभारी देवेन्द्र पाटीदार ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा इंगोरिया मंडल के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह चावड़ा के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकतार्ओं द्वारा खरसोद खुर्द में वृक्षारोपण किया गया । कार्यकर्म में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा व भारतीय जनता पार्टी इंगोरिया मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Author: Dainik Awantika