April 20, 2024

 

लड़की के साथ घूम रहा था बेटा, कार से पहुंची मां; और स्कार्फ हटवाकर मारना शुरू कर दिया

इंदौर। रेडिसन चौराहे से थोड़ा आगे कार सवार महिला ने एक लड़की पर थप्पड़ की बौछार कर दी। लड़की महालक्ष्मीनगर की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे एक्टिवा पर बैठी थी। महिला ने लड़की के मुंह पर बंधा स्कार्फ हटाया और उसे गालियां देते हुए चांटे जड़ दिए। ये महिला और लड़की कौन है, यह अभी पुष्टि नहीं हुई है। इसका किसी राहगीर ने वीडियो बनाया जो अब सामने आया है।
महिला कह रही को थी कि तेरे बाप को भी मना किया था, तेरे को भी मना किया, फिर भी तेरी हिम्मत कैसे हुई, इससे बात करने की। इस दौरान सड़क पर गाड़ियों की कतार लग गई। लड़की को गाड़ी साइड में करने का कहकर लड़की की गाड़ी पर पीछे बैठे खुद के लड़के को गाड़ी से उतरने को कहा। बोली- तेरे को तो बाद में देखूंगी, पहले इस बदचलन को देखती हूं। इसके बाद गालियां देते हुए लड़की को तड़ातड़ चांटे जड़ दिए।
महिला ने मोबाइल निकालते हुए कहा कि तेरे फोटो-वीडियो दिखाऊं, क्या-क्या करती है, लड़कों के साथ। और फिर वह गालियां देने लगीं। कभी लड़की का गला पकड़ती, तो कभी चांटे मारती। महिला बार-बार कह रही थी कि तेरी वजह से कई लड़कों का पढ़ना-लिखना छूट गया। तेरी बदचलनी के किस्से हर किसी को पता है। तेरे बाप को भी मैंने बोल दिया था कि मेरे लड़के से बात मत करना, फिर तेरी हिम्मत कैसे हुई, इससे बात करने की। तेरी वजह से कई घरों में लड़ाई-झगड़े होते हैं। तेरी वजह से एक लड़के को उसके बाप ने घर से बेदखल कर दिया।
महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर था। उसका लड़का कार के पास खड़ा होकर तमाशा देखता रहा। लड़की बार-बार माफी मांगती रही, लेकिन महिला रुक नहीं रही थी।