April 18, 2024

उज्जैन। तबीयत खराब होने के बाद उपचार के लिये पहुंची महिला को बेहोश कर डॉक्टर ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। 15 माह से वह ब्लैकमेल कर शोषण कर रहा था। सोमवार को मामला थाने पहुंचने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है।
नागझिरी थाना प्रभारी विक्रमसिंह इवने ने बताया कि क्षेत्र की रहने वाली शादीशुदा महिला ने वेल केयर क्लीनिक संचालित करने वाले डॉ. रिजवान अली द्वारा कुछ दिन पहले घर में घुसकर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना था कि मई 2021 में तबीयत खराब होने पर उपचार के लिये पति के साथ पहुंची थी। नमाज का समय होने पर पति चले गये थे, तभी डॉक्टर ने उसे बेहोश कर दुष्कर्म किया। उसे होश आया तो उसने भागने की कोशिश की और शोर मचाया। डॉक्टर ने धमकाया कि उसने वीडियो बना लिया है। डर की वजह से वह काफी समय से चुप थी, जिसका फायदा डॉक्टर उठा रहा था। 30 अगस्त को रिजवान घर आया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। डॉक्टर से परेशान होकर उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। थाना प्रभारी इवने के अनुसार मामले में प्रकरण दर्ज कर डॉक्टर को हिरासत में लिया गया है। महिला का बनाया वीडियो जब्त करने का प्रयास किया जा रहा है।