March 29, 2024

 

आदिवासी संगठन जयस के प्रदर्शन के मद्देनजर मानपुर थाने पर पांच थानों का अतिरिक्त बल लगाया

इंदौर। शहर के समीपस्थ मानपुर में बड़ा मामला सामने आना बताया जा रहा है। मानपुर पुलिस की हिरासत में लूट के आरोपी की मौत हो गई है। किसी बड़े उपद्रव की आशंका के चलते ऐहतियातन मानपुर में पांच थाने का अतिरिक्त बल लगाया गया है।
महू के एएसपी शशिकांत कनकने ने एक दिन पहले ही लूट की घटना का पर्दाफाश किया था और आरोपी अर्जुन पिता देवकरण को हिरासत में लिया था। इसके बाद देर रात आरोपी अर्जुन की हिरासत में तबियत बिगड़ गई थी। मृतक के परिजनों को भी थाने में बैठाया गया है। आदिवासी संगठन जयस के प्रदर्शन के मद्देनजर मानपुर थाने पर पांच थानों का अतिरिक्त बल लगाया।
बताया जा रहा है कि आनन-फानन में मानपुर थाना प्रभारी को लाइन अटैच गया है। तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की भी बात सामने आ रही है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
सूत्रों के अनुसार अर्जुन पिता देवकरण कई गंभीर अपराधों में लिप्त था और कई बड़ी वारदात कर चुका था। वह हथियारों का तस्कर था पुलिस ने जब करण को गिरफ्तार किया था और उसे घर ले गए थे, उस वक्त भी पुलिस वालों के साथ परिवार वालों ने हाथापाई की थी।