March 29, 2024

प्रदेश में हर तीन घंटे में एक बच्ची से दुष्कर्म

साल 2021 में प्रदेश में बच्चियों से ज्यादती के 3515 मामले, लगभग इतना ही आंकड़ा बालिग व बुजुर्ग महिलाओं के साथ बलात्कार का भी

भोपाल। मध्यप्रदेश नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामले में फिर नंबर वन बना है। यह खुलासा नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताजा रिपोर्ट में हुआ है। साल 2021 में देश में नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के 33036 तो मप्र में 3515 मामले दर्ज हुए। जबकि कुल ज्यादती के मामलों (इनमें बालिग, बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल) में 6462 मप्र में ही हुए।
यानी हर तीन घंटे में एक बच्ची से दुष्कर्म हुआ। साल 2020 में भी यही स्थिति थी। तब 5598 दुष्कर्म के केस रजिस्टर हुए थे, इनमें 3259 नाबालिग बच्चियों के थे। तब भी मप्र देश में नंबर वन था। वहीं, दिल्ली देश में महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर है। यहां 2020 में महिलाओं के खिलाफ 9,782 अपराध दर्ज किए गए थे, जो 2021 में 40% बढ़कर 13,892 हो गए। दिल्ली में 2021 में हर दिन दो नाबालिग लड़कियां दुष्कर्म का शिकार बनीं।