April 20, 2024

 

इंदौर। अखंड सौभाग्य और अच्छे वर की कामना से किए जाने वाला हरतालिका तीज का व्रत आज मनाया जा रहा है। विवाहित महिलाएं अपने सौभाग्य यानी पति के अच्छे स्वास्थ्य की कामना और युवतियां अच्छे वर की कामना के साथ इस व्रत को करती हैं।
हरतालिका तीज का व्रत माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन महिलाएं पूरे समय निर्जला और निराहारी रहकर व्रत आराधना करती है और पूजन विधि सम्पन्न करने के उपरांत ही अन्न-जल ग्रहण करती है। पूरे दिन में 5 अलग-अलग समय में भगवान की पार्थिव प्रतिमा का पूजन किया जाता है। अगले दिन सुबह इन प्रतिमाओं का विधि- विधान से विसर्जन किया जाता है।
वहीं हरतालिका तीज पर कई संगठन महिलाओं के लिए विशेष पूजन तथा रात्रि जागरण के हिसाब से अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी करते हैं। आज रात महिलाओं का जागरण होगा। रात भर पूजा- भजन चलेंगे।