April 20, 2024

मंदसौर। मंदसौर जिले के 34 श्रद्धालुओं से भरी बस हिमाचल प्रदेश में पलट गई। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। सभी यात्री हिमाचल के चिंतपूर्णी माता मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे, तभी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा शुक्रवार को अम्ब उपमंडल के मुबारकपुर के पास हुआ। श्रद्धालु मंदसौर के बोरखेड़ी चारण गांव के रहने वाले हैं।
हादसे में घायल लोगों को हिमाचल प्रदेश के अम्ब अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो लोगों को यहां से ऊना सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें बस ड्राइवर पुष्पराज (59) और महिला गोपाली बाई (50) शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि श्रद्धालु मंदसौर से चिंतपूर्णी माता मंदिर के दर्शन करने गए थे। यहां से लौटते समय बस हादसे का शिकार हो गई।

18 अगस्त को मंदसौर से गए थे

बस में सवार महिला गटू बाई ने कहा कि वे सभी 18 अगस्त को घर से विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए निकले थे। शुक्रवार को वह चिंतपूर्णी पहुंचे थे। यहां माथा टेकने के बाद कुरुक्षेत्र जा रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया।
अब तक जिन घायलों के नाम सामने आए हैं, उनमें नरसिंह (35) पुत्र जेताराम, सुनील (19) पुत्र गोपाल,
रुकमणी बाई (60) पति जेतराम,
प्रेम बाई नरसिंह (33) शामिल हैं।