April 26, 2024

 

उज्जैन।संभाग के मदंसौर में बुधवार दोपहर हुए हादसे में चार लड़कों की खदान में डूबने से मौत हो गयी। चारों घर से टियुशन पढ़ने जाने का कहा कर निकले थे और खदान में नहाने पहुंचा गए। दो लड़कों के शव पुलिस ने बरामद कर लिए है। सभी की शिनाख्त हो गयी है। हादसा यशोधर्मन नगर थाना क्षेत्र मैं हुआ।

थाना प्रभारी जितेन्द्र पाठक ने बताया कि मंदसौर के रहने वाले छह लडके घर से परिजनों को टियुशन पढ़ने जाने का कहा कर घर से निकले थे। सभी संजीत रोड़ के पास स्थित मूंदडी खदान पहुंचा गए।इनमें से चार लडके खदान में नहाने के लिए उतर गए।

सभी गहरे पानी में चले गए।जहाँ वे डूब गए।दो लड़को को तैरना नहीं आता था , इसलिए वे किनारे में खड़े रहे।इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुँची।चारों लड़को के शव पुलिस ने खदान से निकाल लिए है। बारिश के कारण खदान के गड्ढों मैं गहराई तक पानी जमा है।

मृतकों मैं दीपक सिंघल 16 वर्ष, कुणाल कछावा 16 वर्ष, ध्रुव शर्मा 15 वर्ष, तरुण सिंह सोलंकी 15 वर्ष शामिल हैं।