March 28, 2024

नगर पालिका चुनाव के बाद भाजपा की अंतर कलह खुलकर सामने आ गई है। भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष और शहर के वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी प्रतिनिधि रहे सीपी चावड़ा ने एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर भाजपा जिलाध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए। वार्ड क्रमांक 2 से चावड़ा की पत्नी भाजपा की ओर पार्षद पद की प्रत्याशी थी और चुनाव में तीसरे स्थान पर रही।

पार्टी के जिस बागी प्रत्याशी भुवनेश्वरी देवी राठौड़ ने चुनाव लड़कर भाजपा को हराया और पार्टी के खिलाफ काम किया, उसको और उसके पति सतीश राठौर को भाजपा जिलाध्यक्ष ने एक माह के अंदर ही पुनः पार्टी की सदस्यता दिला दी। जबकि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ खड़े होने पर भाजपा संगठन ने बाकी लोगों की तरह सतीश राठौर को भी 6 वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया था। जिन 6 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया था। उसमें से सिर्फ एक कार्यकर्ता को वापस लेना जिला अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े करता है। सीपी चावड़ा ने कहा कि पूर्व में भी संगठन में विभिन्न पदों की नियुक्तियों में पैसे लेकर पद बांटे गए और भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी विरोधी काम करने वाले लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति दे दी। पत्रकार वार्ता में 8 बिंदुओं वाले पत्र के माध्यम से सीपी चावड़ा ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पैसे लेकर पार्टी प्रत्याशी के साथ डील करने का गंभीर आरोप भी लगाया है। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चावड़ा ने कहा कि अंबाराम कराड़ा जब तक भाजपा जिलाध्यक्ष रहेंगे, वे सक्रियता से पार्टी में काम नहीं करेंगे और इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत प्रदेश संगठन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को भी करेंगे।

जनपद में भाजपा हारी अब नगर पालिका की तैयारी

जनपद पंचायत में भाजपा का पूर्ण बहुमत होने के बाद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों पदों पर हासिल नहीं हो सकें ‌। नगरपालिका में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए 5 अगस्त को मतदान है, उसके पहले भाजपा में बगावती सुर सुनाई देने लगे हैं। ये बगावती सुर भाजपा को नगरपालिका से भी दूर न कर दें