April 19, 2024
उज्जैन। बीती रात 11:30 बजे आगर नाके पर ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। दुकान के पीछे ही संचालक का मकान बना हुआ था। आज कमरे तक पहुंची और संचालक की मां झुलस गई।
अगर नाके पर गोवर्धन पिता उदयराम एकल ऑटो पार्ट्स की दुकान का संचालन करता है। रात 11:30 बजे के लगभग अचानक लाइट गुल हो गई और 5 मिनट बाद लाइट आते ही दुकान में शार्ट सर्किट हुआ। चिंगारी निकलने से दुकान में आग लग गई। संचालक का मकान पीछे ही बना था और परिवार सो रहा था। आग तेजी के साथ फैली और पीछे बने कमरे तक जा पहुंची जहां गोवर्धन की मां आनंदी बाई 65 वर्ष सो रही थी। आगजनी में आनंदीबाई के हाथ और चेहरा झुलस गया। लोगों की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य नींद से जागे लेकिन आग की वजह से बाहर नहीं आ सके। गोवर्धन पीछे के रास्ते से बाहर आया इस दौरान लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी थी लेकिन 45 मिनट की देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड के चलते दुकान और पीछे बना कमरा पूरी तरह जल चुका था। आगजनी में सात से आठ लाख का नुकसान होना बताया जा रहा है। आगजनी की जानकारी पर पुलिस भी काफी देर से पहुंची थी।