March 29, 2024

उज्जैन। रेलवे में ठेका दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी कई महीनों से फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर इनाम रखा गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। नीलगंगा थाना पुलिस ने फरवरी मार्च माह में अणु परिसर में रहने वाले अर्पित पिता यतींद्र द्विवेदी के खिलाफ कुछ लोगों की शिकायत पर 22 लाख की धोखाधड़ी करने का प्रकरण दर्ज किया था। अर्पित ने उज्जैन-फतेहाबाद रेलवे ट्रैक पर कई लोगों को ठेका दिलाने के नाम पर पैसे ले लिए थे और फरार हो गया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद उसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर 5 हजार का नाम घोषित किया गया। उसके उत्तर प्रदेश में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम पहुंची थी लेकिन वहां से भी फरार हो गया था। पिछले 4 माह से उसकी तलाश थी। नीलगंगा पुलिस को जानकारी लगी की अर्पित अपने घर अणु परिसर आया हुआ है। एसआई जितेंद्र सोलंकी में घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया है।